फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राजपुरा के दो खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो में जीते पदक

Sat, 25 Oct 2025 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। स्कॉलर्ज़ पब्लिक स्कूल, राजपुरा के विद्यार्थियों ने लुधियाना में जिला शिक्षा अफसर में हुए 69 एसजीएफआई- इंटर स्टेट गेम्स 2025-26 के अन्तर्गत अक्तूबर, 2025 को हुए ताइक्वांडो मुकाबले में भाग लिया। यह आयोजन लुधियाना के जिला शिक्षा अधिकारी डिंपल मदान जी, उप शिक्षा अधिकारी अमनदीप सिंह जी के दिशा-निर्देशों पर किया गया।
ताइक्वांडो की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ओवर ऑल इंचार्ज रवि सिंह जी के द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में पटियाला, जालंधर, बठिंडा, मोहाली, अमृतसर, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा आदि से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लड़कों की अंडर 14 कैटेगरी में लवप्रीत सिंह ने एक स्वर्ण पदक जीता लविश ने रजत पदक जीता। लवप्रीत सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तरीय SGFI खेलों के लिए हो गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की इस जीत पर चेयरमैन तरसेम जोशी तथा डायरेक्टर सुदेश जोशी ने कहा कि इनकी उपलब्धि इनकी कड़ी मेहनत का प्रतीक हैं। उन्होंने कोच राकेश कुमार को सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दी। स्कूल की प्रिंसीपल भारती जोशी ने खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें