फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में छत पर टीन रखते समय बड़ा हादसा, बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Fri, 06 Dec 2019 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी निवासी एक टेलर व एक रिक्शा चालक की छत पर लोहे की टीन रखते समय बिजली की तारों के संपर्क में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार टेलर ने अपने मकान में निर्माण कार्य शुरू कर रखा था, जिसके लिए उसने सनौली रोड स्थित एक दुकान से नौ फुट की टीन खरीदी थी। जिसके बाद टेलर रिक्शा में रखकर टीन को देशराज कॉलोनी लेकर आया।

विज्ञापन


टेलर ने घर पहुंचते ही रिक्शा चालक से टीन छत पर रखवाने के लिए कहा। जब दोनों टीन को छत पर रखने के लिए गए तो मकान मालिक टेलर की तरफ से टीन छत से गुजर रही बिजली की तारों को छू गई। जिसके कारण दोनों युवकों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

कॉलोनी निवासियों ने बिजली निगम पर लापरवाही बरतने व जानबूझकर ट्रांसफार्मर को उनके घर के पास लगाने का आरोप लगाया है। वहीं एक 65 वर्षीय महिला ने गुहार लगाते हुए कहा कि या तो इन बिजली की तारों को यहा से हटवा दो नहीं तो बहुत जल्द वह पलायन करने की तैयारी में है। हादसे के बाद लोगों ने फोन कर बिजली निगम में लाइन कटवाई और झुलसने वालों को अस्पताल में भिजवाया गया था।
विज्ञापन


देशराज कॉलोनी निवासी रिशीपाल ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि सोनीपत में उनका लड़का मोहित (28) सिलाई का काम करता था। वह घर की मरम्मत करवा रहा था। सनौली रोड स्थित एक दुकान से करीब नौ फुट की टीन खरीदी और रिक्शा चालक को किराया देकर घर लाया।

विज्ञापन

जब वह घर पहुंचा तो मोहित ने रिक्शा चालक को टीन छत तक पहुंचाने में मदद मांगी। रिक्शा चालक ने मदद की और दोनों टीन को छत तक लेकर पहुंच गए। जब बेटे मोहित ने टीन को ऊपर उठाया तो पास से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की तार छू गए। इस हादसे में दोनों गंभीर झुलस गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

रिक्शा चालक के परिजनों ने लगाया जबदस्ती टीन उपर पहुंचाने का आरोप
वहीं दूसरी तरफ बिहार के जिला कटिहार के रहने वाले मोहम्मद अंसारी ने बताया उसके पांच बच्चे है। उसके दूसरे नंबर का लड़का मोहम्मद शहजान (24) पिछले 18 साल से पानीपत के चांदनीबाग कॉलोनी में किराए पर गोपालदास के मकान में रहता था। वह रोजाना गोपालदास की दुकान के बाहर अपना रिक्शा लगाता है और जो ग्राहक गोपालदास की दुकान में आते थे, वहीं रिक्शा किराए पर ले जाते थे।

इसी प्रकार से शुक्रवार सुबह आठ बजे एक युवक उसे देशराज कॉलोनी में टीन छोड़ने के लिए 100 रुपये में लेकर गया। जहां पर उसके बेटे ने टीन नीचे उतारी और अपने पैसे मांगे तो मकान मालिक ने टीन ऊपर रखाकर आने की बात कही। जिसके कहने पर युवक जब टीन को उपर रखवाने गया तो वहां पर बिजली की तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई।     

कॉलोनी निवासियों ने बिजली निगम पर लगाया दोनों की मौत का आरोप- 
मकान मालिक व रिक्शा चालक की मौत के लिए कॉलोनी निवासियों ने बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद भी बिजली निगम ने कोई सुनवाई नहीं की। इस लापरवाही से यह हादसा हुआ है। बता दे कि 2017 में भी इन्हीं तार की वजह से 27 वर्षीय मजदूर की मौत हो चुकी है लेकिन उस समय भी बिजली निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। 
 उन्हें निर्माण कार्य के बारे में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ था, अगर पत्र या शिकायत मिलती तो वह वह बिजली की लाइन को शिफ्ट करते या बिजली की सप्लाई बंद कर देते। वहीं मकान मालिक ने भी मकान से तीन मीटर बाहर लेंटर लगाया है, जिससे हादसा हुआ। - जतिन छाबड़ा, एसडीओ, किला सब डिविजन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें