फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रेन के आगे आकर दो लोगों ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर पिछले 24 घंटे के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान गांव छत गांव निवासी 26 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ लाडी और सैदपुरा गांव निवासी 61 वर्षीय धर्मपाल सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम मुबारकपुर के पास रेलवे लाइन पर गुरविंदर सिंह उर्फ लाॅडी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मोटरसाइकिल पर कल देर शाम रेलवे लाइन पर आया और जब रेलगाड़ी आई तो उसके आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में एंबुलेंस चलाता था लेकिन कुछ दिन पहले काम कम होने के चलते उसको नौकरी से निकाल दिया गया। इसी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन

दूसरा हादसा, अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर इस्सापुर फाटक के पास हुआ। जहां 61 वर्षीय धर्मपाल सैनी निवासी गांव सैदपुरा ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें