फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो लोगों से 45.75 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शेयर बाजार निवेश का झांसा देकर ठगों ने एक महिला समेत दो लोगों को करीब 45.75 लाख का चूना लगा दिया। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें शेयर बाजार में निवेश करने पर दोगुने रिटर्न का झांसा दिया गया। वह शातिरों की बातों फंस गईं और अलग-अलग किस्तों में करीब 37 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। दूसरे मामले में कुलदीप सिंह निवासी ऑडिट कॉलोनी सेक्टर-41/बी ने बताया कि उन्हें भी दिसंबर 2023 में व्हाट्सएप पर ऐसा ही संदेश मिला। इसके बाद ठगों ने उन्हें अपनी बातों में फंसाकर करीब 8.75 लाख रुपये अपने पास ट्रांसफर करवा लिए। साइबर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें