चंडीगढ़। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की ई-रिक्शा और एक एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने मनौली निवासी सुमित कुमार (27) और जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी निवासी आरोपी शोभित (30) को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पहला मामला 26 अप्रैल का है। सेक्टर-49सी निवासी रविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि उनके घर के पास मकान नंबर 2620/1 से देर रात ई-रिक्शा हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सुमित कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ई-रिक्शा बरामद की गई। आरोपी सुमित मजदूरी का काम करता है।
दूसरा मामला 22 जनवरी का है। सेक्टर-63 स्थित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स निवासी रुपाली चोपड़ा की रात को होंडा एक्टिवा (काले रंग) उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शोभित को गिरफ्तार कर एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस के अनुसार शोभित बुड़ैल में कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है।