फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा चालक समेत महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर छह के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार पुरुष और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में कमलेश कुमारी (45) ने बताया कि वह रायपुरखुर्द में परिवार समेत रहती हैं और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित एक निजी कंपनी में चपरासी का काम करती हैं। रात करीब आठ बजे छुट्टी के बाद फैक्टरी में काम करने वाले जानकार सुरेंद्र कुमार के साथ वह एक्टिवा से अपने घर जा रही थीं। औद्योगिक फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर छह के पास पहुंचीं तो एचडीएफसी बैंक की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा होते ही दोनों बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें