जस्टिस जयश्री ठाकुर और जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बुधवार को दो और जज मिल गए। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार ने नए जजों जस्टिस जयश्री ठाकुर और जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल को हाईकोर्ट आडिटोरियम में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान पद की शपथ दिलाई।
इन जजों के आने के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या 46 हो गई है। हालांकि, यहां जजों के कुल 85 स्वीकृत पद हैं। दो नए जजों के आने के बाद भी हाईकोर्ट के जजों के 39 पद खाली हैं।
हाईकोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों जजों ने वर्ष 2014 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज के तौर पर पद ग्रहण किया था, लेकिन उसके बाद इनका ट्रांसफर राजस्थान हाईकोर्ट में हो गया। अब वे फिर से ट्रांसफर होकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट आ गए हैं। इस विशेष कार्यक्रम के मौके पर हाईकोर्ट के सभी जजों के अलावा पंजाब और हरियाणा के एडवोकेट जनरल, बार काउंसिल के प्रधान और सीनियर वकील भी उपस्थित थे।