फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-30 में दो और बीमार मिले स्ट्रे डॉग्स, एसपीसीए में इलाज के लिए लाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 बी में दो और स्ट्रे डॉग्स की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए पशु क्रूरता निवारण के लिए बनाई गई संस्था (एसपीसीए) में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को लेबर कोर्ट के पास एक शेड में रहने वाले पांच स्ट्रे डॉग्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिन्हें इलाज के लिए एसपीसीए लाया गया था। यहां पर इनमें से एक डॉग की मौत हो गई थी। अन्य चार की जब वहां डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला था कि उन्हें इन्हें 105 से लेकर 106 का हाई बुखार था। इतना हाई बुखार डॉग्स के लिए घातक सिद्द होता है। सोमवार के एसपीसीए के जानवरों के डॉ. राजन ने बताया कि शुक्रवार को जिन स्ट्रे डॉग्स को लाया गया था उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

एसपीसीए में पिछले डेढ़ से अधिक हफ्ते से एबुलेंस खराब पड़ी है। इसी पर शहर में कई जगह पर घायल पक्षियों और जानवरों को लेकर इलाज के लिए एसपीसीए लाया जाता था। शुक्रवार को चंडीगढ़ पेट लवर्स एसोसिएशन के प्रधान विनोद कुमार सोनू से अपनी जानवरों की एबुलेंस के जरिए खराब हालत में मिले स्ट्रे डॉग्स को एसपीसीए पहुंचाया था। एक बार फिर से सोनू ने सेक्टर 30 में बीमार दो डॉग्स को इलाज के लिए एसपीसीए पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें