फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब से हिमाचल गए दो युवक लापता, 10 जुलाई से संपर्क नहीं, परिवार ने मांगी मदद

Fri, 14 Jul 2023 08:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी इस मामले में लोगों से अपील की है कि वह जानकारी देने के लिए सहयोग करें। उन्होंने हिमाचल पुलिस से भी संपर्क किया है। याद रहे कि इससे पहले कुछ लोग अमरनाथ यात्रा पर गए थे। वहां पर में 3 दिनों तक फंसे रहे थे।
विज्ञापन
हिमाचल में पानी से तबाही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के खरड़ से हिमाचल घूमने गए दो युवकों का सोमवार से अपने परिवार से संपर्क टूटा हुआ है। जरनैल सिंह और अकरम सिंह खरड़ के रहने वाले हैं। वे दिल्ली नंबर की कार से हिमाचल प्रदेश गए थे। पता चला है कि बुरशेनी डैम पर वह पुलगा गांव के होटल में ठहरे हुए थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। परिवार ने सोशल मीडिया पर भी लोगों से उनके बारे में मदद मांगी है। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी इस मामले में लोगों से अपील की है कि वह जानकारी देने के लिए सहयोग करें। उन्होंने हिमाचल पुलिस से भी संपर्क किया है। याद रहे कि इससे पहले कुछ लोग अमरनाथ यात्रा पर गए थे। वहां पर में 3 दिनों तक फंसे रहे थे। इसके बाद उन्होंने मदद के लिए शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई थी। मंत्री के प्रयास से उन युवाओं और अन्य राज्यों के युवाओं को वहां से लोकल प्रशासन की मदद से रेस्क्यू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें