फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बीकॉम, बीसीए और बीबीए में खाली सीटों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के 11 सरकारी और निजी कॉलेजों में पहली काउंसलिंग के बाद केंद्रीकृत कोर्सेज में खाली बची सीटों की सूची वीरवार शाम को डीएचई की वेबसाइट http://dhe.chd.gov.in पर जारी की गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर बीकॉम, बीसीए और बीबीए कोर्स की खाली सीटों की जनरल पूल, यूटी पूल और अन्य आरक्षित श्रेणी में खाली सीटों की जानकारी ले सकते हैं। इन सीटों पर ही बाकि अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पहली काउंसलिंग के बाद बीकॉम, बीसीए और बीबीए के अलावा अन्य कोर्सेज को गैर-केंद्रीकृत कर दिया गया है। बीए के साथ अन्य विज्ञान के कोर्सेज में अब कॉलेज स्तर पर ही दाखिला करवाया जाएगा। अभ्यर्थियों को कॉलेजों की वेबसाइट पर दाखिले की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने आवंटित हुई सीट के लिए फीस नहीं जमा करवाई थी, उनका दाखिला रद्द हो गया है। उन्हें दूसरी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए दोबारा दाखिले के लिए इच्छा व्यक्त करनी होगी। दूसरी काउंसलिंग के बाद बीबीए, बीसीए और बीकॉम कोर्स का दाखिला कॉलेज स्तर पर करवाया जाएगा। तीसरी काउंसलिंग 19 जुलाई से शुरू होगी। इसकी जानकारी संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन




दूसरी काउंसलिंग का कार्यक्रम
सामान्य श्रेणी यूटी पूल, आउटसाइड यूटी- 17 जुलाई - सुबह 10 बजे
आरक्षित श्रेणी सभी पूल -18 जुलाई - सुबह 10 बजे


पहली काउंसलिंग के बाद कॉलेजों में खाली सीटें
कॉलेज - बीकॉम - बीसीए - बीबीए
पीजीजीसी-11 - 57 - 52 - 73
पीजीजीसीजी-11 - 54 - 50 00
पीजीजीसीजी-42 - 76 - 61 - 00
पीजीजीसी-46 - 86 - 40 - 40
जीसीसीबीए-50 - 78 - 34 - 71
डीएवी-10 - 195 - 97 - 106
एसडी कॉलेज-32 136 - 84 - 102
जीजीसीडब्ल्यू-26 265 - 46 - 0
एमसीएम-36 183 - 75 - 45
एसजीजीएस-26 261 - 122 - 44
देव समाज- 45 120 - 88 - 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें