इसके बाद हरदीप सिंह ने दुनिया को अलविदा कहा और फिर वीडियो समाप्त हो गई। सुबह जब लोगों ने दोनों के शव पेड़ से लटके देखे तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर रही थी।
रात को घर से निकले प्रेमी, खेत में शादी रचाई और निगल लिया जहर
मोगा के ही थाना बाघापुराना के गांव चंदपुराना टिब्बियां में गुरुवार की रात को घर से भागी दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने बाउंसर प्रेमी संग खेत में जहर निगल लिया, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। वहीं खुदकुशी से पहले दोनों ने अपनी आखिर ख्वाहिश को पूरा करते हुए सभी रस्मों के साथ शादी भी रचाई।
एसपी डी हरिंदरपाल सिंह परमार ने बताया कि दसवीं की छात्रा रमनदीप कौर (18) निवासी चंदपुराना टिब्बियां तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। पिछले कुछ समय से रमनदीप कौर के पड़ोस में रहने वाले युवक राजप्रीत सिंह उर्फ राजू से प्रेम संबंध बन गए।
राजप्रीत सिंह राजू (23) के माता-पिता इस दुनिया में नहीं है और उसका बड़ा भाई सऊदी अरब में नौकरी करता है। राजप्रीत सिंह खुद पेशे से बाउंसर था और विवाह और अन्य कार्यक्रमों में बतौर सुरक्षा गार्ड नौकरी करता है। राजप्रीत और रमनदीप कौर के बीच प्रेम संबंध गुपचुप तरीके से चल रहे थे।
अब दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे और शादी का फैसला भी ले चुके थे। रमनदीप कौर अपने परिवार से डरती थी। इसी के चलते गुुरवार रात करीब 9 बजे रमनदीप कौर ने अपने परिवार के साथ खाना खाया और सभी सो गए।
इसी बीच रमनदीप कौर बिना किसी को बताए अपने घर से निकली और राजप्रीत सिंह राजू को साथ लेकर गांव से कुछ दूर पर किसान दविंदर सिंह के खेत में चले गए। दोनों ने पहले एक दूसरे से शादी रचाई, जिसमें रमनदीप कौर ने चूड़े की रस्म, कलीरे व मांग भरने जैसे सभी रस्में पूरीं कीं और नई जीन पैंट सूट भी पहना।
वहीं राजप्रीत सिंह ने भी हाथ में गाना पहना और सभी रस्मों रिवाज के साथ रमनदीप कौर के साथ शादी की। इसके बाद दोनों ने कोल्ड ड्रिंक की आधी बोतल पी और फिर खेतों में डालने वाली दवा निगल ली।
शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे जब किसान दविंदर सिंह का खेत मजदूर काला सिंह खेत में काम करने के लिए आया तो देखा कि खेत में मोटर वाले कमरे के बाहर पेड़ के नीचे राजप्रीत सिंह और रमनदीप कौर के शव पड़े थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एसपी डी हरिंदरपाल सिंह परमार के अनुसार राजप्रीत सिंह का भाई विदेश रहता है, इसलिए पूछताछ के लिए रमनदीप कौर के भाइयों व पिता को बुलाया गया था, जिन्होंने पुलिस को बताया कि रमनदीप कौर के प्रेम संबंधों के बारे में परिवार को पता नहीं था।
वहीं एसपी के अनुसार राजप्रीत सिंह और रमनदीप कौर ने सोची समझी योजना के तहत घर से निकलकर पहले शादी रचाई और फिर खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले की जांच जारी है, जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बंता सिंह चौकीदार लड़के के ताया के बयान पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर मामले रफा दफा कर दिया है।