फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार दिलाने के बहाने दो लाख ठगे, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोजगार दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा में काम दिलवाने का झांसा देकर लोगों से रुपये ले लेते थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगरूर के गांव नीलोवाल निवासी बलबीर सिंह (45), खरड़ के न्यू सन्नी एन्क्लेव स्थित पैराडाइस अपार्टमेंट निवासी गोपाल सिंह उर्फ हरमन (35) व सेक्टर-11 के मकान नंबर-871 निवासी मनोज (41) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 474, 120-बी के तहत केस दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस ने आरोपियों का दो-दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
2 अप्रैल को पटियाला के गांव डेडना निवासी गगनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चंडीगढ़ में उसका गिरोह के सदस्यों से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने उसे वन विभाग में बतौर गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। गगनदीप अपने दोस्त मक्खन सिंह के साथ आरोपियों के पास गया। चर्चा के बाद गिरोह के सदस्यों को पीड़ितों ने दो लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे वन विभाग का नियुक्ति पत्र भी दिया। पीड़ित जब वह पत्र लेकर वन विभाग पहुंचा, तो वहां से उसे पता चला कि न तो वहां कोई भर्ती निकली है और न ही उन्होंने किसी को कोई नियुक्ति पत्र दिया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे वन विभाग के गार्ड का आईकार्ड भी देना था। इस पर उन्होंने उसे सेक्टर-43 के बस स्टैंड पर बुलाया था।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और एएसपी दक्षिण श्रुति अरोड़ा ने एसएचओ-36 मनिन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाकर बस स्टैंड पर जाल बिछाकर तीनों ठगों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मानसा व अपने-अपने जिलों में जाकर एक लैपटॉप में फर्जी नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र तैयार करते थे। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसमें गगनदीप की फर्जी नियुक्ति पत्र की पीडीएफ फाइल मौजूद है। इसे आरोपी बलबीर सिंह ने अपने साथी गोपाल सिंह को भेजा था, जिसने आगे इसका प्रिंट लेकर गगनदीप को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें