फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वर्क वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्क वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खुड्डा लाहौरा निवासी विवेक की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी संचालक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विवेक ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसने सेक्टर-26 स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी में वर्क वीजा पर विदेश जाने के लिए बातचीत की थी। वह कंपनी के कार्यालय में भी गया, जहां उसकी मुलाकात मन्नत, अंशिका, साहिल, हरमन व अन्य से हुई थी। इन लोगाें ने कहा था कि वह पहले भी कई लोगों को विदेश भेज चुके हैं और उसे भी वर्क वीजा पर भेज देंगे। उससे दस्तावेज के साथ करीब दो लाख रुपये भी ले लिए लेकिन न तो विदेश भेजा और न पैसे लौटाए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें