फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हादसाः डाइंग फैक्ट्री में गैस चढ़ने से दो मजदूरों की मौत, एक ही हालत गंभीर

Sun, 06 Oct 2019 09:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित बलराम टेक्सटाइल फैक्ट्री में रविवार को काम करते हुए तीन मजदूरों को गैस चढ़ गई जिससे तीनों बेहोश हो गए। सभी को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां दो की मौत हो गई। एक को सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान ताजपुर रोड निवासी राजकुमार और राजिंदर कुमार के रूप में हुई है, जबकि सीएमसी अस्पताल में राजकुमार का भाई नरिंदर कुमार दाखिल है। थाना टिब्बा की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार बलराम टेक्सटाइल में कपड़ा रंगाई का काम होता है। रविवार को तीनों मजदूर काम कर रहे थे। रंगाई के लिए उन्हें रंग के साथ कुछ एसिड डालना था। एसिड की मात्रा कुछ ज्यादा हो गई। इस कारण वहां गैस बन गई और गैस चढ़ने से तीनों बेहोश हो गए। 
विज्ञापन


तीनों के बेहोश होते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई और उनके साथियों ने तीनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर राजकुमार और राजिंदर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नरिंदर कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें