फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः गाड़ी पलटने से एक की मौत, 17 लोग घायल, पठानकोट में कांस्टेबल की भी गई जान

Thu, 20 Jun 2019 07:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/ पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक कांस्टेबल समेत दो की मौत हो गई। पटियाला में सन्नौर-असरपुर रोड पर गुरुवार सुबह डेरा ब्यास संगत की गाड़ी का पिछला टायर पंचर हो जाने से संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी पलटकर पेड़ों से जा टकराई। हादसे में गाड़ी में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


संगत सलेमपुर जट्टां गांव में ब्यास डेरे के निर्माण में सेवा करने जा रहे थी। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से दो को चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल और एक को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज सन्नौर के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में जांच कर रही थी। 

विज्ञापन

सन्नौर थाने से एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे ब्यास डेरे की संगत को पटियाला के गांव ढींढसा से इकट्ठा करने के बाद महिंदरा एंड महिंदरा की जैनो गाड़ी गांव सलेमपुर जट्टां जा रही थी। वहां ब्यास डेरे के निर्माण में संगत को सेवा देनी थी लेकिन असरपुर के पास अचानक गाड़ी का पिछला टायर पंचर हो गया और गाड़ी सड़क के एक तरफ पलट गई।

इसके बाद सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई। इस हादसे में 18 सवारियां घायल हो गईं। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इलाज के दौरान राजिंदरा अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोमा सिंह (75) निवासी कोलेमाजरा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार भी तेज थी। 

कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
पठानकोट-अमृतसर हाईवे परमानंद के पास ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही बाइक उसमें जा टकराई। हादसे में थाना डिवीजन नं. 2 में तैनात कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान धारीवाल के मॉडल टाउन निवासी फिलिप्स के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को जल्द पकड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें