फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 63 नए संक्रमित मिले, 161 को मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 नए संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों में 37 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल हैं। कोरोना से जिन दो मरीजों की जान चली गई, वे अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे। इनमें सेक्टर-51 निवासी 79 वर्षीय वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में 8 अक्तूबर को मौत हो गई थी, जबकि मलोया निवासी 50 साल की महिला की जीएमसीएच-32 में 9 अक्टूबर को मौत हुई। उधर, एकांतवास में रह रहे 161 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या घटने से स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 4 के बाद 9 अक्तूबर को शहर में कोरोना के 100 से कम मरीज सामने आए। 4 अक्तूबर को यह संख्या 86 थी, जबकि शुक्रवार को 63 रही। धीरे-धीरे संक्रमण का दायरा कम हो रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने संक्रमण से बचाव की तैयारियों में कोताही न बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें