फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार डिवाडर पार कर ट्रक से भिड़ी, दो युवकों की मौके पर मौत, तीन घायल

Sun, 01 Jan 2023 04:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

भयानक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रुप से घायल हैं। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों और घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में पठानकोट रोड पर भयानक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। कार सवार पांच युवक पठानकोट से जालंधर आ रहे थे। पठानकोट-जालंधर रोड पर गांव ब्यास पिंड के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर को पारकर दूसरी तरफ चली गई और पठानकोट जा रहे ट्रक मैं जा घुसी। 

विज्ञापन


भयानक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रुप से घायल हैं। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों और घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं।

जम्मू से दिल्ली जा रहा सेब से भरा ट्रक पलटा
पठानकोट-जालंधर मुख्य मार्ग पर स्थित गांव नूरपुर के पास हादसे के बाद लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। जानकारी के मुताबिक जम्मू से आ रहा सेब से भरा ट्रक अपनी साइट छोड़ दूसरी तरफ जाकर पलट गया। यह हादसा रविवार को तड़के हुआ। ट्रक चालक आजम ने बताया कि वह श्रीनगर से सेब भरकर ट्रक को दिल्ली की ओर ले जा रहा था कि जब गांव नूरपुर के पास पहुंचा तो एक गाड़ी ने ओवरटेक करते समय ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बाद ओवरटेक के चक्कर में वह रेलिंग तोड़ दूसरी ओर जाकर पलट गया। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि ट्रक चालक को शीशा तोड़कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। चालक आजम को कुछ चोटें भी आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बार पंजाब के लोगों ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया और उसे बचाकर एक मिसाल पेश की। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक ट्रक पलट गया था और चालक बुरी तरह घायल हो गया था। इस दौरान लोगों ने चालक को बचाने के बजाय सेब की पेटियों पर हाथ साफ कर दिया था। मामला गरमाने के बाद कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें