फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में सेना के लेफ्टिनेंट समेत दो की मौत

Sun, 28 Sep 2014 10:25 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में सेना के एक लेफ्टिनेंट समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा अमृतसर हाईवे पर दीनानगर मठ के नजदीक हुआ। इसमें स्कूटर पर सवार सेना के लेफ्टीनेंट की मौत हो गई। दीनानगर कैंप निवासी सेना के लेफ्टिनेंट गजन सिंह (48) इन दिनों घर पर छुट्टियां बिरा रहे थे।
विज्ञापन



वहीं दूसरी घटना पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव भरोली के पास हुई। इसमें एक निजी कंपनी की बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद डाला। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने खूब हंगामा काटा। पुलिस ने मामले से संबंधित बस को कब्जे में ले लिया है। 


 पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर गांव भरोली के पास हुई घटना के बारे में बताया जाता है कि अबरोल नगर निवासी सोमदत्त (60) शहर में ही एक निजी शोरूम में गार्ड का काम करता था। शनिवार रात वह ड्यूटी खत्म होने के बाद मलिकपुर में किसी से मिलने के लिए गया था। वापस लौटते समय देर रात भरोली गांव के पास एक तेजरफ्तार निजी कंपनी की बस ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस का चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। उधर, घटना से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजनों ने खूब हंगामा किया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार उन्हें शांत कराया। रविवार को शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे वारिसों को सौंप दिया गया। इसी तरह अमृतसर हाईवे पर दीनानगर मठ के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटर सवार दीनानगर कैंप निवासी सेना के लेफ्टिनेंट गजन सिंह (48) की मौत हो गई।


परिजनों ने बताया कि गजन सिंह एक माह की छुट्टी पर घर आए थे। पहले नवरात्र पर उन्होंने पठानकोट से स्कूटर खरीदा था। स्कूटर का दस्तावेज लेने के लिए गजन सिंह अपनी पत्नी अमनदीप कौर के साथ पठानकोट आ रहे थे। इसी बीच दीनानगर मठ के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। गजन सिंह को गंभीर हालत में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें