लालड़ू। गांव ज्योली के ए-1 भट्ठे से इन्वर्टर की दो बैटरियां चोरी होने के मामले में हंडेसरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उसके दूसरे अज्ञात साथी की तलाश जारी है। मॉडल टाउन, पटियाला निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। वह गांव ज्योली में ए-1 भट्ठा चलाते हैं। 22 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति भट्ठे से बैटरियां चोरी कर ले गया था। अशोक कुमार को अपनी तलाश के दौरान अजय कुमार पर शक हुआ। जांच अधिकारी एसआई ओम प्रकाश ने बताया कि अशोक कुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।