फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, सीमा पर दो पाकिस्तानी किए ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

Thu, 17 Dec 2020 08:40 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर पर मारे गए घुसपैठियों से बरामद हथियार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

किसान आंदोलन की आड़ में पंजाब को दहलाने की साजिश कर रही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एक बार फिर सक्रिय हो गई है। बीएसएफ जवानों को तीन दिन पहले भारतीय निगरान चौकी (बीओपी) राजाताल में लगी कंटीली तार के पास से पाकिस्तानी घुसपैठियों के पैरों के निशान मिले थे, बुधवार की रात ढाई बजे उसी क्षेत्र से भारतीय सीमा में हथियारों के साथ प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया। तलाशी अभियान के दौरान एक एके-56 राइफल, एक मैगनम राइफल, एक पिस्तौल, 90 गोलियां, पांच मैगजीन और करीब 10 फुट की दो पीवीसी पाइप व पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


इस घटना के कुछ देर बाद बीएसएफ ने नशीले पदार्थों की खेप सीमा के इस पार फेंकने की साजिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी सीमा से आए तस्कर ने बीओपी राजाताल की तरफ तीन किलो हेरोइन के तीन पैकेट फेंके। बीएसएफ जवानों के ललकारने पर पाकिस्तानी तस्कर भाग खड़े हुए। एक अन्य घटना में बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र लोपोके के नजदीक स्थित बीओपी रामकोट में भी तस्करी के प्रयास कर रहे पाकिस्तानी तस्करों के गुर्गों को भागने के लिए मजबूर कर दिया। भागते हुए यह तस्कर दो किलो हेरोइन के दो पैकेट फेंक गए। बीएसएफ जवानों ने यह पैकेट बरामद कर लिए।     


घटना के बाद बीएसएफ व अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस के कई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। बीएसएफ के अधिकारियों ने कंटीली तार के पास मारे गए इन दोनों पाकिस्तानियों के शवों का निरीक्षण किया। बीएसएफ जवानों ने कंटीले तार से कुछ ही दूरी पर मारे गए इन तस्करों की फोटो भी खींची, ताकि पाकिस्तान रेंजर के साथ होने वाले संभावित फ्लैग मीटिंग में इन पाकिस्तानियों की फोटो दिखा कर उनकी पहचान कार्रवाई जा सके। 
विज्ञापन


बीएसएफ मुख्यालय खासा में डीआईजी भूपिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात बहुत गहरी धुंध थी। हाड़कंपाती ठंड के बीच बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने चौकस रहते हुए तीनों ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

घटना के बाद से बीएसएफ जवान कंटीले तार के आसपास के इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं। बीएफएफ ने मारे गए घुसपैठियों के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए पाकिस्तान रेंजर अधिकारियों के साथ फ्लैग मीटिंग करने के बारे में फैसला किया है। पाकिस्तान सीमा से घुसे इन घुसपैठियों के बारे में पाकिस्तानी रेंजर से शिकायत भी दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें