हरियाणा सरकार ने दो आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से जारी आदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त और हरियाणा चुनाव विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल को श्रम विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आईएएस डॉ. बलप्रीत सिंह गुरुग्राम में एचएसवीपी प्रशासक, अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड के सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके साथ ही अंबाला जिला परिषद सीईओ एचसीएस महावीर प्रसाद उच्चतर शिक्षा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) व तकनीकी शिक्षा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), उच्चतर शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक सतबीर सिंह विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग, विशेष सचिव मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पीएम किसान योजना के नोडल अधिकारी और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से संबंधित कार्य देखेंगे। वहीं, संयुक्त आयुक्त परिवहन दिलबाग सिंह को एसडीएम इंद्री नियुक्त किया गया।