फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जन्मदिन की पार्टी में भिड़े दो गुट, हथियारों से किया हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े, दोनों पर क्रास केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीती सोमवार देर रात सेक्टर-38 में जन्मदिन की पार्टी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडे, ईंट-पत्थर सहित अन्य हथियारों से हमला किया। इसमें दोनों पक्षों के कई युवक घायल हो गए। हालांकि रात में करीब साढ़े बजे हुई मारपीट में युवक एक-दूसरे का पीछा करते हुए मौके से भाग निकले और भागते हुए करीब 15 से 20 गाड़ियों के ईंट-पत्थरों सहित लोहे की रॉड से शीशे तोड़ दिए। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत क्रास केस दर्ज किया है और कई आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए क्रास केस में पहला मामला सेक्टर-38ए के हाउस नंबर-537/1 निवासी प्रियांशु की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 जून की रात को करीब 11 बजे वह अपने घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान समीर, गगन, अमन, जड्डू, निखिल, अन्नी, वाशु व अन्य कुछ युवक उसके घर पर आए और बिना कोई बातचीत किए उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बाकायदा इन लोगों ने घर में घुसकर घरेलू सामान के साथ भी तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने घर से भागकर जान बचाई। लेकिन हमलावर युवक भागते हुए उसका पीछा करने लग गए और जब वह वाल्मीकि मंदिर सेक्टर-38 के पास पहुंचा तो उन्होंने उसे पकड़कर फिर से उस पर हमला करते हुए तेजधार चाकुओं से लहूलुहान कर दिया। उन्होंने वहां खड़ी कुछ कारों के शीशे भी तोड़ दिए। इस दौरान प्रियांशु के बाएं हाथ में चोट लग गई और उसे मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर द्वारा जीएमएसएच सेक्टर-16 में ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आईपीसी 147, 148, 149, 323, 324, 341, 427, 452, 506 और 307 के तहत केस दर्ज किया। जांच करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी गगन, समीर, अमन, समीर, वासु, राहुल, रॉबिन उर्फ जड्डू और राज उर्फ अन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला सेक्टर-38ए के हाउस नंबर- 682/1 निवासी गगन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उसने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह घर के पास अपने दोस्त नीरज उर्फ पांडा की जन्मदिन पार्टी में गया था। इसी दौरान यहां उसके कुछ अन्य दोस्त प्रियांशु, हसीन, वांटेड उर्फ निखिल, विक्की, डी.के. मौजूद थे। इसी बीच प्रियांशु और उसके अन्य दोस्तों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकुओं और डंडों से हमला कर दिया। वह उनसे जान बचाने के लिए मौके से भाग गया। कुछ समय बाद प्रियांशु और उसके सभी दोस्त कुछ अन्य युवकों को मौके पर बुलाकर वहां घर के नजदीक कुछ कारों के शीशे और घर का सामान तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले सेक्टर-39 थाने में आईपीसी 147, 148, 149, 341, 323, 307, 427 के तहत केस दर्ज किया और जांच करते हुए नामजद आरोपी प्रियांशु, हसन, दिशांत, निखिल, विकास, अंकुश और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें