चंडीगढ़। सेक्टर-40सी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर सोने के दो कंगन और तीन हजार रुपये चोरी करके फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शकुंतला ने बताया कि वह सेक्टर-40 की रहने वाली है। 20 जनवरी को किसी ने उसके घर से दो सोने के कंगन और 3 हजार रुपये चुरा लिए। शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस जांच के बाद अब मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है।