फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बस में चढ़ते समय महिला के हाथ से सोने के दो कड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में फिजियोथेरेपी करवाने आई 62 वर्षीय रिटायर्ड महिला कर्मचारी के सोने के दो कड़े चोरी हो गए। सेक्टर-46सी निवासी ज्योत्सना शर्मा ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर को सुबह करीब 11:49 बजे वह पीजीआई के गेट नंबर-1 के पास सीटीयू बस स्टॉप से बस में सवार होकर घर जा रही थीं। बस में बैठने के बाद उन्होंने दाहिने हाथ पर नजर डाली तो दोनों सोने के कड़े गायब थे।
विज्ञापन

ज्योत्सना शर्मा पीजीआई की रिटायर्ड कर्मचारी हैं और फिजियोथेरेपी के लिए अक्सर अस्पताल आती हैं। उन्होंने बताया कि बस में चढ़ने से पहले दोनों कड़े उनके हाथ में थे। उन्हें शक है कि बस में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कड़े चोरी कर लिए।
महिला ने पीपी पीजीआई चौकी में शिकायत देकर कड़े बरामद करने की मांग की। शिकायत के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें