फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों ने युवक फांसा, दिया जॉब का झांसा..

Mon, 13 Jul 2015 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक को शहर की नामी कंपनी स्वराज में नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लड़कियों ने ठगी का शिकार बनाया है। युवक की शिकायत पर रिदिमा व काया नाम की लड़कियों पर फेज-1 थाने में पर्चा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बरनाला निवासी कमल गर्ग ने शिकायत दी कि वह पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए मोहाली आया था। इस दौरान वह इंफो प्लेसमेंट कंपनी में पहुंचा।

कंपनी में उसकी मुलाकात रिदिमा और काया से हुई। इस दौरान उन्होंने उसे बड़े अच्छे तरीके से विभिन्न कंपनियों के प्लेसमेंट के बारे में समझाया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि वह उसकी स्वराज कंपनी में नौकरी लगवा देंगी। इसके लिए उन्हें दो हजार रुपये देने होंगे।

इस दौरान कंपनी में पहले उसकी ट्रेनिंग होगी। उसके बाद उसे स्थाई नौकरी मिल जाएगी। साथ ही उससे लिए दो हजार रुपये भी उसे वापस कर दिए जाएंगे।

युवक ने बताया कि वह उनकी बातों में आ गया। इसके बाद उसने उन्हें दो हजार रुपये का भुगतान कर दिया। परंतु काफी दिन बीत जाने के बाद भी लड़कियों ने उसे नौकरी नहीं लगवाई।
विज्ञापन


इसके बाद उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें