फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्डः मुनीम की बेटी ने 12वीं की परीक्षा में किया प्रदेश टॉप तो किसान की बेटी ने भी किया कमाल

Sun, 12 May 2019 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/संगरूर/फरीदकोट/मलोट (पंजाब)
विज्ञापन
छात्रा अमन
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में जीटीबी खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अमन पुत्री नरेश कुमार निवासी गांव जंडवाला चढ़त सिंह ने इंटर आर्ट्स ग्रुप में प्रदेश में टॉप किया है।

विज्ञापन


छात्रा अमन ने इस ग्रुप में 450 में से 445 (98.89) अंक हासिल कर स्कूल प्रबंधकों व अभिभावकों का मान बढ़ाया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर शनिवार को स्कूल में उत्सव सा माहौल रहा। प्रिंसिपल अमरजीत नरुला व स्टाफ ने अमन का मुंह मीठा करवाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

अमन ने दसवीं तक की शिक्षा एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हासिल की थी। जबकि 11 वीं व 12 वीं कक्षा जीटीबी से ही कंप्लीट की है। उसके पिता नरेश कुमार मलोट अनाज मंडी में आढ़त की दुकान पर मुनीम हैं। जबकि माता प्रवीन लता हाउस वाइफ हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता भी खुशी से फूले नहीं समा रहे। छात्रा अमन ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ व अपने माता-पिता को दिया। 

विज्ञापन

छात्रा नवदीप कौर
अमन ने कहा कि वह पढ़-लिखकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। उसे संगीत का शौक है। स्पोर्ट्स गतिविधियों में भाग लेने की बजाय उसे सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना अच्छा लगता है।

अमन के माता-पिता ने बेटी पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि वे मध्यम वर्गीय परिवार से हैं, इसके बावजूद बेटी के आईएएस बनने के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

इसी तरह स्पोर्ट्स विषय में मुक्तसर के गांव समाघ की छात्रा नवदीप कौर सौ फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉपर रही है। गुरु नानक स्कूल समाघ की छात्रा नवदीप कौर पुत्री रणजीत सिंह ने स्पोर्ट्स विषय में प्रदेश में टॉप किया है। छात्रा नवदीप ने 450 में 450 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है। नवदीप कौर नेशनल क्रिकेट प्लेयर है और वह खेलों में ही कॅरियर बनाना चाहती है।

एमबीए कर अपना कारोबार करना चाहता है सरबजोत बंसल 

सरबजोत बंसल 
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए बाहरवीं के परिणाम में एकेडमिक में लुधियाना के शालीमार माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सरबजोत बंसल ने कामर्स से 98.89 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप पोजिशन हासिल की है। सरबजोत एमबीए कर अपना कारोबार करना चाहता है। पिता हीरा सिंह एक निजी फैक्टरी में सुपरवाइजर है। 

माता मनजीत कौर अंग्रेजी की टीचर है। सरबजोत की माता मनजीत कौर ने बताया कि सरबजोत शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा है। सरबजोत जो भी काम करता है पूरी ईमानदारी से करता है। दादा-दादी का भी सरबजोत को पूरा सहयोग रहा है। पढ़ाई में मेमोरी बहुत शार्प है, जो भी पढ़ता है उसे याद रहता है। वह रोजाना सुबह 6 बजे उठकर 2 घंटे पढ़ाई करता और रात को 10 बजे सो जाता है। 

सरबजोत थोड़ा सीरियस रहता है। उसे किक्रेट और मोबाइल पर गेम खेलने का शौक है। उसे कभी भी खेलने से नहीं रोका। क्योंकि मैं जानती थी कि वह अपना टाइम मैनेज करना जानता है। दसवीं में भी पांचवी पोजिशन हासिल की थी।

वह एसडी कालेज से बीकॉम की पढ़ाई करेगा। पढ़ाई में बड़ी बहन पूनम बंसल भी सहयोग करती थी। जो कि इस समय बीएससी की पढ़ाई कर रही है। वहीं प्रिंसिपल सुरिंदर पाल सिंह ने भी सरबजोत सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरबजोत शुरू से ही पढ़ाई में अच्छा रहा है। 

छात्रा मुस्कान सोनी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को घोषित किए गए बारहवीं के परिणामों में नकोदर की रहने वाली मुस्कान सोनी ने पंजाब में संयुक्त रूप से टॉप किया है। मुस्कान सोनी नकोदर स्थित आरएम डीएवी कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। मुस्कान सोनी ने नॉन मेडिकल में 98.89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

मुस्कान सोनी का लक्ष्य साइंटिस्ट बन देश की सेवा करने का है। मुस्कान कहती है उनकी सफलता का राज उसका फेसबुक और सोशल मीडिया से दूर रहना है। उनके पास मोबाइल नहीं है। पढ़ाई के लिए कुछ सर्च करना होता था तो वह भाई का मोबाइल इस्तेमाल करती हैं। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों को भी दिया। 

मुस्कान ने कहा कि वह प्रतिदिन 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थी। मुस्कान ने जेईई मेन्स एग्जाम में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आगे वह आईआईएसईआर इंस्टीट्यूट मोहाली से रेगुलर पढ़ाई करना चाहती हैं। मुस्कान केमिस्ट्री को अपना पसंदीदा विषय बताती हैं। मुस्कान के पिता सतीश सोनी नकोदर में कपडे़ के शोरूम में सेल्समैन हैं। उनकी माता ऋचा सोनी हाउस वाइफ हैं। 

आईएएस अधिकारी बनना चाहती है लवप्रीत कौर

छात्रा लवप्रीत कौर
12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूडियां की छात्रा लवप्रीत कौर ने 448 अंक हासिल करके स्पोर्ट्स कोटे में प्रदेश में दूसरा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। किसान परिवार की बेटी लवप्रीत कौर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। लवप्रीत कौर पढ़ाई के साथ खो-खो की अच्छी खिलाड़ी है।

लवप्रीत कौर ने बताया कि वह रोजाना सुबह दो घंटे और शाम को डेढ़ घंटे खो-खो की प्रैक्टिस करती हैं। वह रोजाना सुबह पांच बजे उठकर पढ़ाई करती थी। वहीं देर रात तक पढ़ाई करना रोज की तरह जारी रहता था। उनका मानना है कि पढ़ने से ज्यादा लिखना जरूरी होता है। क्योंकि अपने हाथ से लिखे को याद रखना आसान रहता है।

हरमनप्रीत का प्रदेश में तीसरा स्थान
लवप्रीत कौर के पिता किसान बलविंदर सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उसकी माता परमजीत कौर घरेलू महिला है। लवप्रीत कौर की दो बहनें और एक भाई है। उसने बताया कि विगत समय उन्होंने खो-खो के नेशनल स्तरीय मुकाबलों में भाग ले चुकी है। राज्य स्तरीय खो-खो मुकाबले में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

किसान की बेटी हरमनप्रीत का प्रदेश में तीसरा स्थान
फरीदकोट के गांव कोटसुखिया स्थित संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरमनप्रीत कौर पुत्र सुखमंदर सिंह पंजगराईं कलां ने 450 में से 445 अंक (98.89 प्रतिशत) लेकर राज्य भर में तीसरा और जिला फरीदकोट में पहला स्थान हासिल किया।

स्कूल के चेयरमैन राज कुमार थापर ने बताया कि गांव पंजगराईं कला के साधारण किसान सुखमंदर सिंह की बेटी है। हरमनप्रीत कौर की माता घरेलू महिला है। हरमनप्रीत कौर पढ़ाई के साथ जूडो की भी राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं और वह विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती है।
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल होता है: खुशदीप कौर

12वीं की परीक्षा में फाजिल्का के गांव अभुन्न की टैगोर मॉडल स्कूल की छात्रा खुशदीप कौर ने स्पोर्ट्स कोटे में 450 में से 450 अंक हासिल करके पंजाब में प्रथम स्थान हासिल किया है। खुशदीप कौर ने कहा कि उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्हें उम्मीद थी कि वह इस लक्ष्य को पाकर रहेगी। 

उन्होंने कहा कि यह मुकाम हासिल करने के पीछे माता दलजीत कौर और पिता रणजीत सिंह और चाचा बलदेव सिंह के साथ उनके दादा सुबेग सिंह व दादी स्वर्ण कौर का बड़ा हाथ है। उन्होंने बताया कि स्कूल स्टाफ के सही मार्गदर्शन पर इस मुकाम को हासिल किया है। खुशदीप कौर ने कहा कि वह अध्यापक बनकर बच्चों को शिक्षित करके एक अच्छे समाज की रचना करना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें