फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Board Result: 10वीं की परीक्षा में दो सहेलियों का कमाल, पंजाब भर में हासिल किया पहला व दूसरा स्थान

Fri, 26 May 2023 07:48 PM IST
ajay kumar राजीव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट/मानसा (पंजाब)

सार

गगनदीप कौर के पिता गुरसेवक सिंह ने कहा कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि उनकी बेटी पढ़ाई में टॉप करेगी और उसकी इस सफलता ने उनके परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाई के साथ-साथ गोल्ड मेडलिस्ट है।
विज्ञापन
फरीदकोट में 10वीं कक्षा की टॉपर छात्राओं का मुंह मीठा करवाते प्रबंधक व शिक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे में फरीदकोट के गांव कोटसुखिया के संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक सेक्शन में पढ़ने वाले दो सहेलियों गगनदीप कौर व नवजोत ने राज्य भर में क्रमवार पहला व दूसरा स्थान हासिल करके अपने स्कूल, अभिभावकों व जिले का नाम रोशन किया है। टॉपर बनने वाली दोनों सहेलियों की पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी खासी रुचि है। दोनों राज्य स्तर पर कैरम में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं।

विज्ञापन


दोनों छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा विदेश से करके देश व पंजाब में ही सेवा करने की इच्छा रखती हैं। इस नतीजे की जानकारी मिलते ही स्कूल में जश्न का माहौल पैदा हो गया और सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। दोनों छात्राएं भी अपने परिवारों के साथ स्कूल में पहुंचीं तो प्रबंधक कमेटी व स्टाफ सदस्यों समेत जिला शिक्षा अधिकारी ने उनका शानदार स्वागत व सम्मान किया।

नतीजे में 100 प्रतिशत अंक लेकर राज्य में टॉप करने वाली छात्रा गगनदीप कौर के पिता गुरसेवक सिंह साधारण किसान हैं और गगनदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया है। गगनदीप कौर की दिलचस्पी बैंकिंग सिस्टम में है, इसलिए उन्होंने अपनी अगली पढ़ाई कॉमर्स विषय से करने का फैसला किया है। छात्रा ने बताया कि वह स्कूल समय के अलावा घर पर सुबह व शाम दो-दो घंटे पढ़ाई करती थी।

विज्ञापन

फरीदकोट में अपने परिवार के साथ गगनदीप व नलजोत कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, 650 में से 648 अंक लेकर राज्य भर में दूसरा स्थान हासिल करने वाली नवजोत भी एक साधारण किसान परिवार की बेटी हैं और नॉन मेडिकल की पढ़ाई करके विदेश से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं। उसने भी अपनी सफलता का श्रेय परिवार व अध्यापकों को दिया और परमात्मा का भी आभार जताया। नवजोत के पिता विजय कुमार ने कहा कि बेटी की मेहनत ने रंग दिखाया है और परिवार का नाम भी रोशन किया है। इस सफलता के लिए स्कूल अध्यापकों का भी भरपूर योगदान रहा है।

गगनदीप कौर के पिता गुरसेवक सिंह ने कहा कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि उनकी बेटी पढ़ाई में टॉप करेगी और उसकी इस सफलता ने उनके परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाई के साथ-साथ गोल्ड मेडलिस्ट है। उसने विदेश में पढ़ाई करके पंजाब में बिजनेस करने का मन बनाया है।

जिला शिक्षा अधिकारी नीलम रानी ने भी छात्राओं की सफलता पर खुशी का इजहार किया और शिक्षा विभाग समेत पंजाब सरकार की तरफ से छात्राओं, अभिभावकों समेत स्कूल प्रबंधकों व अध्यापकों को बधाई दी। स्कूल प्रबंधक राज कुमार थापर ने भी शानदार नतीजों पर खुशी जताई और सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत व सभी अध्यापकों को दिया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ने पिछले सालों के दौरान भी बोर्ड परीक्षाओं में शानदार नतीजे हासिल किए हैं। जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सुखजीत सिंह ढिलवां भी स्कूल में पहुंचे और पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की तरफ से छात्राओं, उनके अभिभावकों समेत स्कूल प्रबंधकों के साथ खुशी को साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हुई है और परमात्मा से अरदास करते हैं कि ये छात्राएं खूब आगे बढ़ें।

आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं हरमनप्रीत कौर
दसवीं में 600 में से 546 अंक लाकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही मानसा जिले की सरकारी सेकेंडरी स्कूल मंढाली की छात्रा हरमनप्रीत कौर आईपीएस बनना चाहती हैं। हरमनप्रीत कौर ने बिना कोचिंग यह सफलता हासिल की है। मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली छात्रा हरमनप्रीत कौर के पिता सुखविंदर सिंह किसानी के साथ-साथ आटा चक्की भी चलाते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की काबिलियत को देख वह अपनी सामर्थ्य अनुसार अधिक से अधिक पढ़ाएंगे। परिवार में हरमनप्रीत कौर समेत दो बेटियां ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें