फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो छात्राओं को पीजीआई से मिली छुट्टी, दो को मल्टीपल फ्रैक्चर, चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा राजभवन के पास बीते बुधवार को ऑटो व स्कॉर्पियो में टक्कर से मृत छात्रा और ऑटो चालक का पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंंप दिया। वहीं, चार घायल छात्राओं में से दो मल्टीपल फ्रैक्चर होने के चलते पीजीआई में दाखिल हैं, जबकि दो को छुट्टी दे दी गई है। आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।बता दें कि सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज की छात्रा चंबा निवासी अंजलि अपनी सहपाठी जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख निवासी चार छात्राओं के साथ बुधवार सुबह बीए फाइनल ईयर की परीक्षा देने के लिए ऑटो में कॉलेज जा रही थी लेकिन सेक्टर-5-8 की डिवाइडिंग रोड पर सामने से ओवरटेक करती स्कॉर्पियो ने सीधे उनके ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया, जिसमें अंजलि व ऑटो चालक राजीव निवासी अमेठी उत्तरप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार छात्राएं घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें