फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशा तस्करी में फरार चल रहे दो भगोड़े गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी में फरार चल रहे दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हिमाचल के जिला कांगड़ा के रहने वाले सुरजीत और उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के रहने वाले जतिंदर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी सुरजीत को हिमाचल के जिला बैजनाथ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 4.90 ग्राम स्मैक बरामद की थी। इसके बाद से आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस कारण अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी जतिंदर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। गिरफ्तारी के बाद से यह आरोपी जमानत पर छूट गया था और इसके बाद से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस कारण अदालत ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। अब उक्त दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन्हें जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अरुण कुमार पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें