फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 11.66 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने स्टडी वीजा के नाम पर कई लोगों से 11.66 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला तरनतारन के रहने वाले शिकायतकर्ता नच्छतर सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसका सेक्टर-17 स्थित एक प्राइवेट इमीग्रेशन कंपनी के कर्मियों से संपर्क हुआ था। उन्होंने शिकायतकर्ता को झांसे में लेते हुए कहा था कि वह उसके बेटे को स्टडी बेस पर विदेश भेज देंगे। शिकायतकर्ता उनके झांसे में आ गया। शिकायतकर्ता और अन्य पीड़ित लोगों ने स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर कंपनी के आरोपी दविंदर, परमजीत, अमन, रमन और अन्य को 11 लाख 66 हजार 512 रुपए दे दिए। जब कुछ दिन बीत जाने के बाद संपर्क किया तो वह टालमटोल करते रहे। आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं का विदेश का वीजा नहीं लगवाया और न ही लिए गए पैसे वापस किए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें