फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते दो उड़ानें चंडीगढ़ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों को अलग-अलग एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है। इसमें शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर दो उड़ानों की शाम 6.30 बजे लैंडिंग हुई। दिल्ली में शाम 5.45 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। इसके चलते 22 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। दो उड़ानें चंडीगढ़ में लैंड करवाई गईं। इनमें दिल्ली-अयोध्या और कोलकाता-दिल्ली फ्लाइट्स को चंडीगढ़ लैंड करवाया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि दिल्ली में शाम लगभग पौने छह बजे अचानक मौसम खराब होने पर अयोध्या और कोलकाता की फ्लाइट्स चंडीगढ़ में लैंड हुई, जो 45 मिनट बाद दोबारा दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें