फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर मनीमाजरा के एक व्यक्ति से 49 लाख रुपये ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑनलाइन निवेश के नाम पर मनीमाजरा के एक व्यक्ति के साथ 49 लाख रुपये की ठगी हो गई। साइबर अपराध पुलिस थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में यह मामला दर्ज हुआ है। मामले में शिकायतकर्ता मनीमाजरा के धीरज कौशल हैं। उनका कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ 49.01 लाख रुपये की ठगी कर ली।पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्हें बीते 5 फरवरी को एश्ले नामक महिला का व्हाट्सएप संदेश आया। इससे पहले बीते 7 जनवरी को एक नंबर द्वारा डी-गोल्डमैन सैशे-स्टॉक पुलअप नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था जिसका उन्हें लिंक आया था। 13 जनवरी को शिकायतकर्ता ने इसे ज्वाइन किया था। इसके बाद ग्रुप में होने वाली चैट को वह देखते रहे। एश्ले खुद को सुनील कौल का सहायक बताती रही।
विज्ञापन

बीते 12 फरवरी को एक लिंक के जरिए ढैंचो नामक एप ज्वाइन करवाया गया। आरोपी वास्तविक ढान का लोगो इस्तेमाल कर रहे थे। इस एप के कस्टमर केयर का सहायक खुद को जय खटानी बता रहा था। वह जिस नाम का इस्तेमाल कर रहा था वह ढान एप के हेड कस्टमर केयर हैं। वहीं सुनील कौल नामक व्यक्ति वास्तविक एप के कार्यकारी निदेशक हैं। संबंधित फर्जी ग्रुप की एडमिन एश्ले थी। शिकायतकर्ता की बात और चैट उसी से होती थी। बीते 12 फरवरी को शिकायतकर्ता ने उनके साथ निवेश शुरू कर दिया। ऐसे में कुल 49.01 लाख रुपये का निवेश कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें