फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से दो की मौत, 61 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में रविवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 61 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 80 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना से अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है और 14038 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-44 निवासी 73 वर्षीय पुरुष व सेक्टर-30 निवासी 70 वर्षीय महिला ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। ये दोनों ही पहले से अन्य बीमारियों से बीमारी से ग्रसित थे। संक्रमित मरीजों में मनीमाजरा में सात, मौलीजागरां में सात, सेक्टर-46 में चार, सेक्टर-41 में तीन मरीज मिले हैं। सेक्टर-4, 7, 15, 19, 21 में भी कुछ लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
मोहाली में 39 नए केस आए
मोहाली। जिले भर में दशहरे के दिन 39 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 16 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। नए मरीजों में डेराबस्सी इलाके में चार, ढकोली में दो, खरड़ और आसपास के इलाके में सात, कुराली में एक केस सामने आया है। वहीं, अब तक जिले में कुल 12063 कोरोना के केस मिले हैं। 232 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 11283 मरीज ठीक हुए हैं। अभी 548 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में एक की गई जान
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना से एक की मौत हो गई, जबकि 20 नए संक्रमित मिले हैं। पंचकूला में रिकवरी रेट 95.77 फीसदी पहुंच चुका है। कोरोना से पंचकूला में अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कालका में तीन, एमडीसी-5 में एक, पिंजौर में एक, सेक्टर-12 ए में एक, सेक्टर-20 में दो मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें