फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से दो की मौत, 87 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 87 नए मरीज मिले हैं। मनीमाजरा के रहने वाले 70 साल के वृद्ध की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। वह सांस की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। कोरोना का एक भी टीका नहीं लगवाया था। वहीं, हल्लोमाजरा निवासी 28 साल की युवती को अचेत अवस्था में जीएमसीएच-32 लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसने टीके की एक खुराक लगवाई थी।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने 2699 लोगों की जांच की, जिनमें से 87 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण दर 3.22 प्रतिशत पर है। वहीं, अब तक 1151 मरीजों की मौत हो चुकी है। सात दिन की अवधि पूरी करने पर 127 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। संक्रमित मरीजों में 35 पुरुष और 52 महिलाएं शामिल हैं। शहर के विभिन्न अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 98 पर आ गई है। वहीं, 20 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें