जरूरी मरम्मत के कामों के चलते कजौली वाटर वर्क्स, फेज-3 और 4 से सेक्टर-39 वाटर वर्क्स तक आज और कल को पानी की सप्लाई ठप रहेगी।
ऐसे में शहर में पानी के लो प्रेशर की समस्या रहेगी। इन दोनों दिन सुबह 4 बजे से साढ़े 8 बजे तक नॉर्मल प्रेशर से पानी आएगा जबकि शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक पानी का प्रेशर कम रहेगा।