अब एलपीजी के घरेलू बाजार में च्वाइस बढ़ गई है। इस क्षेत्र में आ गई है ईस्टर्न गैस लिमिटेड। यह वो कंपनी है जो अब तक व्यापारिक मात्रा में एलपीजी में डील करती रही है।
ईस्टर्न गैस लिमिटेड के चंडीगढ़ में हुई लांच के मौके पर ईस्टर्न गैस के डायरेक्टर अनिल चौधरी ने कहा कि यह एलपीजी ईस्ट गैस के नाम से मिलेगी और इसके मार्केटिंग के अधिकार वर्थवाइल फाउंडेशन नई दिल्ली को दिए गए हैं।
कंपनी दो प्रकार के सिलेंडर मार्केट में ला रही है। इसमें से एक 12 किलोग्राम और दूसरा 17 किलोग्राम का होगा। ईस्टर्न गैस लिमिटेड पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के ग्राहकों तक पहुंचने के लिए 1500 डीलर नियुक्त करेगी।
चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरिएट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी की खपत में पहला स्थान यूएस का है और दूसरा चीन का उसके बाद भारत का नाम आता है।
भारत में तीस लाख सिलेंडर प्रतिदिन ग्राहकों को पहुंचाए जाते हैं। ग्रामीण इलाकों में अभी भी कैरोसीन का प्रयोग हो रहा है। द वर्थवाइल फाउंडेशन के निदेशक अक्षय जैन ने कहा कि नान सब्सिडाइज्ड एलपीजी का क्षेत्र बड़ा है। दस करोड़ से ज्यादा लोग एलपीजी सुविधा से वंचित हैं।
प्रतिदिन भरेंगे तीस हजार एमटी एलपीजी
ईस्टर्न गैस लिमिटेड के पास प्रतिदिन तीस हजार एमटी एलपीजी भरने का लाइसेंस है। इस कंपनी ने इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड और पेट्रोनस नेशनल बरहद मलेशिया की संयुक्त शाखा इंडियन आयल पेट्रोनस प्राइवेट लिमिटेड के संग मार्केटिंग समझौता किया है।
यह होंगे दाम
12 किलोग्राम का सिलेंडर-840 रुपये
17 किलोग्राम का सिलेंडर-1190 रुपये