फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पत्नी गर्भवती, दो बेटियों के पिता ने दे दी जान, छह दिन से था लापता, घर पर ही मिला शव

Sat, 28 Dec 2024 05:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में दो बेटियों के पिता ने जान दे दी। मृतक की पत्नी गर्भवती है। मृतक वीर सिंह छह दिन से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। वीर सिंह ने घर पर ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित न्यू दर्शानी बाग में रहने वाले दो बेटियों के पिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कर्ज से परेशान था। उसने घर पर ही फंदा लगा लिया। मृतक 6 दिनों से लापता था। परिजन उसकी इधर उधर तलाश करते रहे, लेकिन शव घर में बरामद हुआ। घर का एक कमरा खाली पड़ा था, जिसे किराए पर देना था। इसी कमरे की रसोई में उसने फंदा लगाया। मृतक की पहचान वीर सिंह (31) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी गर्भवती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दुकानदार से लिया था 70 हजार का कर्ज
मृतक वीर सिंह मनीमाजरा में सेल्समैन का काम करता था। पुलिस ने 23 दिसंबर को लापता की शिकायत आने के बाद दुकानदार को पूछताछ के लिए बुलाया था। दुकानदार ने कहा कि वीर सिंह से उसे 70 हजार रुपये लेने हैं, जो उसने उससे कर्ज लिया हुआ है। इसके अलावा भी कुछ लोगों से कर्ज लिया हुआ था। उसकी दो बेटियां थी। इसी वजह से वह परेशान रहता था। सूत्रों के अनुसार वीर सिंह के तीसरी भी बेटी होनी थी, जिसका उन्होंने पहले से ही चेकअप करवा लिया था। उसके पास दो बेटियां थी और वह बेटा चाहता था। जिस कारण से वह और भी परेशान था।

ग्वालियर से आई बहन ने देखा लटकते हुए
वीर सिंह के लापता की जानकारी मिलने के बाद 25 दिसंबर को उसकी बहन भी चंडीगढ़ आ गई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बहन ने रसोई का दरवाजा खोला तो देखा वीर सिंह लटका हुआ है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे। सीएफएसएल टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वीर सिंह के पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


खाली पड़े कमरे की रसोई में लगाया फंदा
23 दिसंबर से वीर सिंह लापता है। पुलिस ने 24 दिसंबर को गुमशुदगी के पोस्टर भी छपवा दिए थे। परिजन रिश्तेदारों और जानकारों के यहां वीर सिंह की तलाश कर रहे थे। उसका मोबाइल भी 23 तारीख से ही बंद था। जिस घर में परिवार रहता है उसके साथ ही एक कमरा है। जो काफी समय से खाली पड़ा था, जिसे किराए पर देना था। उस कमरे में घर वालों का आना जाना कम था। वहीं वीर सिंह ने फंदा लगा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें