फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार दो दोषियों को दस-दस साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने नशा तस्करी के चार साल पुराने एक मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते दस-दस साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों की पहचान सेक्टर-45 के गांव बुड़ैल निवासी राम कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जुलाई 2020 में दोनों आरोपियों को 60 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

क्या था मामला...सेक्टर-34 थाना पुलिस 28 जुलाई 2020 को सेक्टर-45 के सामुदायिक केंद्र के पास गश्त कर रही थी। शाम लगभग 7.45 बजे दो युवक सेक्टर- 45/46/49/50 लाइट प्वाइंट की तरफ से स्लिप रोड पर पैदल आ रहे थे। शक के आधार पर तलाशी लेने पर 60 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें