चंडीगढ़। पंजाब गवर्नमेंट सेक्रेटरी से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से सेक्टर-46 स्थित एक प्रॉपर्टी के हिस्सेदारी को बेचने के नाम पर दो करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर-16 निवासी योगेश्वर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं अब आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब गवर्नमेंट सेकेट्री से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-40बी निवासी हैं। उनकी सेक्टर-46सी स्थित एससीओ नंबर-69 में पचास प्रतिशत हिस्सेदारी थी। आरोप है कि सेक्टर-46 में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में पचास प्रतिशत हिस्सेदारी को पंचकूला के सेक्टर-16 निवासी योगेश्वर शर्मा ने बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।