चंडीगढ़। शहर में रविवार को कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले जिससे सक्रीय मरीजों की संख्या चार और संक्रमण दर 3.92 % हो गया है। स्वास्थ्य विभाग में 24 घंटे के दौरान 51 लोगों की जांच की, जिनमें से मलोया और सेक्टर-25 निवासी एक-एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वही 7 दिन की अवधि पूरी करने पर होम आइसोलेशन से एक मरीज को छुट्टी दी गई। बता दें शनिवार को कोरोना संक्रमित 55 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया था। सेक्टर-52 निवासी महिला पहले से ही हाइपरटेंशन क्रॉनिक कफ से ग्रस्त थी।