फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिअद लड़ेगी चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव, सुखबीर बादल ने हरदीप से कहा- चुनाव की तैयारी करो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव में शिअद भी चुनावी मैदान में उतरेगी। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ शिअद अध्यक्ष हरदीप सिंह बुटेरला को चुनाव की तैयारी करने को कहा है। सुखबीर बादल सेक्टर 41 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में आए थे। कार्यक्रम के उपरांत जब वे जाने लगे तो अपनी गाड़ी में बैठते हुए हरदीप सिंह को चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा। इसके बाद चंडीगढ़ शिअद के हौसले बुलंद हो गए। हरदीप सिंह ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है। उधर, सूत्रों का कहना है कि पंजाब में भाजपा और शिअद के बीच सीटों पर तालमेल हो चुकी है। लेकिन किसान आंदोलन के कारण घोषणा होना बाकी है। यदि पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच समझौता होता हो तो चंडीगढ़ की सीट भाजपा के लिए छोड़ना पड़ सकता है। नगर निगम चुनाव में भी दोनों दलों के बीच समझौता नहीं होने के कारण भाजपा को कई वार्डों में थोड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसी बात को ध्यान में रखकर भाजपा चाहती है कि दोनों दलों के बीच समझौता हो और लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़े। इस बारे में जब सेक्टर- 41 में पहुंचे सुखबीर बादल से भाजपा और अकाली दल के बीच समझौते पर बात की तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें