फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की धोखाधड़ी में दो दोषियों को 4-4 साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीआई के विशेष जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने सोमवार को पंजाब एंड सिंध बैंक से 3.5 करोड़ की धोखाधड़ी के दो दोषियों को 4-4 साल की सजा सुनाई है। दोषियों में सेक्टर-47 स्थित बैंक के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक इंद्रजीत सिंह और आकृति निर्माण कंपनी के मालिक तरसेम सिंगला शामिल हैं। अदालत ने तरसेम सिंगला पर 10 लाख और इंद्रजीत सिंह पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इन्हें बीते बुधवार को दोषी करार दिया गया था, जबकि बैंक के सहायक प्रबंधक गुरचरण सिंह बत्रा को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन

सीबीआई के वकील केपी सिंह ने दलील देते हुए कहा था कि दोनों आरोपियों की मिलीभगत से यह धोखाधड़ी की गई थी। जून 2013 में सीबीआई ने दिल्ली के बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। सीबीआई के अनुसार आकृति कंपनी को बद्दी में एक अस्पताल बनाने का ठेका मिला था। इसके बाद कंपनी ने पंजाब एंड सिंध बैंक को जाली दस्तावेजों की गारंटी देकर लोन ले लिया था। उस समय सेक्टर-47 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में इंद्रजीत सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक और जीएस बत्रा सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। मामले का खुलासा होने पर जांच में करोड़ों के नुकसान की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दिल्ली सीबीआई को सूचना दी गई थी। सीबीआई ने आरोपियों के घर छापेमारी कर जाली दस्तावेज भी बरामद किए थे। यह मामला बाद में चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में भेज दिया गया था। इस मामले में अदालत ने आईपीसी की धारा 120बी, 420, 468, 471 और भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 13, (1) (डी) और 13 (2) के तहत आरोपियों को दोषी करार दिया था।
जज की टिप्पणी
सीबीआई के विशेष जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आर्थिक धोखाधड़ी, हत्या और दुष्कर्म अपराध के समान है। सजा देने का अदालत का उद्देश्य है कि दोषी को महसूस हो कि उसने अपराध किया है। यह अपराध केवल समाज के लिए नहीं बल्कि उसके खुद के भविष्य के लिए भी नुकसानदायक है। अपराध को रोकने के लिए ही कानून बनाए गए हैं, इसलिए कानूनों का ईमानदारी से पालन किया जाना चाहिए। समाज की भलाई और अपराधी को सुधारने के लिए ही सजा सुनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें