फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा देने आए दो युवक काबू

Fri, 11 Apr 2014 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-23 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरे की जगह एसएससी की क्लर्क टाइपिस्ट की परीक्षा देने आए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


सभी आरोपी हरियाणा के निवासी हैं। जिला अदालत ने हिसार निवासी आरोपी दिनेश सिंह और जिला सोनीपत निवासी शिव प्रसाद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मालूम हो कि इससे पहले पुलिस दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले करीब 20 आरोपी युवाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से वह आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी जगह पर आरोपी परीक्षा देने के लिए आए थे।

पुलिस के अनुसार, यह आरोपी बुधवार को परीक्षा देने के लिए आए थे। पिछले मंगलवार से सेक्टर-23 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा चल रही है। पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल तक लगातार परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें