सीआईए टीम ने ढाई किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईए टीम ने सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात चरस लेकर आ रहे दो युवकों को ट्रैप लगाकर अमरटैक्स चौक के पास पकड़ा।
आरोपियों में रवि कुमार एवं मंसूरी हैं। इनमें से एक को सेक्टर-20 आशियाना फ्लैट के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब ढाई किलो चरस बरामद की है।
शनिवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से रवि को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि मंसूरी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक चरस को हिमाचल से खरीदकर पंचकूला में बेचने के लिए लाया गया था।