फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरी की एक्टिवा पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा स्थित सीआरपीएफ कैंप की दीवार के नजदीक से पुलिस ने चोरी की एक्टिवा पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खुड्डा लाहौरा निवासी कुलदीप उर्फ मंगल और स्माल फ्लैट्स धनास निवासी सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में चोरी व धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस की ओर से थानाक्षेत्र में बीती देर शाम को गश्त की जा रही थी। इसी दौरान टीम को एक एक्टिवा पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस ने उन्हें एक्टिवा के दस्तावेज चेक करवाने के लिए कहा लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पूछताछ करने पर बताया कि यह एक्टिवा चोरी की है। पुलिस ने जांच की तो दोपहिया वाहन पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें