फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस प्रशासन का इंतजाम धड़ाम... धनतेरस पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनतेरस पर सुबह से शाम तक आधे से अधिक शहर जाम से जूझता रहा। सबसे ज्यादा परेशानी भीड़भाड़ वाले सेक्टरों के बाजारों में देखने को मिली। गाड़ियां पार्क करने के लिए लोगों को जगह नहीं मिली। पुलिस प्रशासन के पार्किंग के इंतजाम के तमाम दावों के बावजूद लोग परेशान रहे। शहर के कई बाजारों में पुलिस जवान तैनात रहे लेकिन कई जगह कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन

सेक्टर-19 की सदर मार्केट और सेक्टर-22 के शास्त्री मार्केट में भारी भीड़ रही। इन सेक्टरों की सड़कों पर सुबह से वाहनों की कतार दिखी। इन सेक्टरों में जाम से निपटने के लिए पुलिस ने सड़कों के बीच बैरिकेड लगा रखे थे। कुछ देर तो इसका असर दिखा लेकिन कुछ देर बाद व्यवस्था बेपटरी हो गई। लोगों ने पार्किंग में जाने के बजाय सड़क किनारे गाड़ी खड़ी बाजारों में चले गए। सेक्टर-20 मार्केट में भी लोगों के सड़क किनारे वाहन पार्क करने से परेशानी हुई। बता दें कि शहर में कुछ बाजारों के नजदीक ट्रैफिक पुलिस के जवान नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान काटते दिखे। जो वाहन चालक पुलिस को मौके पर ही मिल गए, उनसे उसी समय नो-पार्किंग का चालान थमाकर जुर्माना वसूल किया। वहीं, जिन वाहनों के चालक पुलिस को नहीं मिले, उनकी फोटो कर ऑनलाइन नो-पार्किंग के चालान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जा रहे हैं।
जीरकपुर से सेक्टर-17 की ओर आना मुश्किल

जीरकपुर से सेक्टर-17 बस स्टैंड की ओर आना मुश्किल भरा रहा क्योंकि पहले तो जीरकपुर में लंबा जाम और उसके बाद एयरपोर्ट लाइट, हल्लोमाजरा, ट्रिब्यून चौक के अलावा किसान भवन, सेक्टर-17 बस स्टैंड और मटका चौक पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार दिखी। सेक्टर-22/23 लाइट पॉइंट पर सुबह से शाम तक वाहनों की कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें