फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाकः भाजपा को नहीं दिया वोट तो चचेरे भाई को मारी गोली, मां भी घायल

Tue, 14 May 2019 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
चचेरे भाई को मारी गोली
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिलाना ने सोमवार को अपने चचेरे भाई पर दो गोलियां चला दी। गोली लगने से चचेरा भाई राजा और उसकी मां फूलपति घायल हो गए। राजा के बयान पर पुलिस ने धर्मेंद्र सिलाना व रणजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। राजा और उनकी मां रोहतक पीजीआई में भर्ती हैं। 

विज्ञापन

एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि सिलाना गांव निवासी राजा ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि मतदान से पहले धर्मेंद्र ने उसे भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए कहा था, लेकिन उसने कांग्रेस के पक्ष में वोट डाला। इससे खफा होकर धर्मेंद्र रविवार शाम उसके पास आया और झगड़ा करने लगा। इस दौरान हाथापाई की नौबत आई, लेकिन बीच-बचाव कराकर परिवार के लोगों ने उसे भेज दिया। जाते समय उसने जान से मारने की धमकी दी। 

राजा का कहना है कि, सोमवार सुबह जब वह अपने घर के आगे तूड़ी की ट्रॉली खाली कर रहा था तो धर्मेंद्र फिर आ गया। उसने कार से उतरते ही फायरिंग कर दी। एक गोली राजा की छाती और दूसरी पैर में लगी। इस दौरान राजा की मां फूलपति को भी छर्रे लगे। मां-बेटे को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें