फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 1.03 करोड़ में बिका टू बीएचके फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने मंगलवार को व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों की नीलामी कर 51.91 करोड़ का राजस्व जुटाया। सीएचबी 44 आवासीय संपत्तियों में से 8 जबकि 92 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों में से दो को ही बेच सका। 51ए में टू बीएचके फ्लैट आरक्षित मूल्य 99 लाख रुपये 1.03 करोड़ में बिका।बेची गई संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 49.79 करोड़ था जिसे बेचकर बोर्ड ने 51.91 करोड़ का राजस्व जुटाया। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले बोलीदाता को 15 मार्च तक 25 फीसदी राशि जमा करानी होगी। बता दें कि लीज होल्ड संपत्तियों को खरीदने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि 92 संपत्तियों में से केवल दो ही बिक सकी। वहीं कई संपत्तियां नीलामी में आरक्षित मूल्य से एक से दो लाख रुपये के अंतर में ही बिक सकीं। बोर्ड इन संपत्तियों की नीलामी के लिए दोबारा ई-टेंडर लगाएगा।
विज्ञापन


आवासीय संपत्तियां
सेक्टर

कैटेगरी

आरक्षित मूल्य
बिका
51ए
टू बेडरूम

92.78 लाख

93.52 लाख
51ए
टू बेडरूम

99 लाख

1.03 करोड़
49
ईडब्ल्यूएस

27 लाख

29 लाख
38वेस्ट ईडब्ल्यूएस

27 लाख

28 लाख
इंदिरा कॉलोनीकैटेगरी-4
26.01 लाख

26.2 लाख

व्यावसायिक संपत्तियां
49बी



43 लाख

46 लाख
49बी



43 लाख

46 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें