फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गोल्डी बराड़ के शूटरों के दो सहयोगी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के शूटरों से पूछताछ के बाद उनके दो और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनमें श्री मुक्तसर साहिब के गांव वड़िंग खेड़ा निवासी अनमोल प्रीत और फाजिल्का के गांव पाकन निवासी परमिंदर सिंह शामिल हैं। ये दोनों टैक्सी चलाते हैं और मोहाली में रहते हैं। इन्होंने शूटरों को रहने के लिए फ्लैट और रुपये उपलब्ध कराने में मदद की थी।जेल में बंद गैंगस्टर भुप्पी राणा की हत्या करने के लिए गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने दो शूटरों रोहतक के किला मोहल्ला निवासी सन्नी उर्फ सचिन उर्फ मैडी मनचंदा और रोहतक के ही पीर जी मोहल्ला निवासी उमंग को भेजा था। उनके साथ उनका सहयोगी फरीदाबाद निवासी कैलाश उर्फ टाइगर भी था। वे तीनों अंबाला से ट्रेन में बैठकर चंडीगढ़ आए थे। चंडीगढ़ आने के बाद अनमोल प्रीत और परमिंदर सिंह उन्हें अपनी टैक्सी में मोहाली ले गए थे। वहां पर तीनों को अपने फ्लैट पर रखा और रुपये भी उपलब्ध कराए। शुक्रवार को पुलिस इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लेगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि उन तक गैंग के रुपये किस तरह पहुंचते हैं। क्षेत्र में गैंग के और कितने लोग सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें