फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशा तस्करी में महिला सहित दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशा तस्करी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी महिला को 49.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मौली कांप्लेक्स की 25 वर्षीय अनु के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-19 थाना पुलिस ने एक 50 साल के व्यक्ति को 106 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी महिला को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड से पकड़ा। पुलिस की टीम वहां पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सामने एक महिला नजर आई। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और उसने अपना रास्ता बदल लिया। पुलिस को उस पर शक हुआ। पीछा कर रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो चिट्टा बरामद हुआ। वह इसके बारे में कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सकी। पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं, सेक्टर-19 थाना पुलिस ने हेमंत नाथ नाम के आरोपी को 106 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। आरोपी मूल रूप से असम का रहने वाला है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें